AAP सरकार की धक्केशाही के खिलाफ पूर्व मंत्री आशु का निडर स्टैंड , बढ़ा कांग्रेसी वर्करों में जोश

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2026 12:13 PM

ashu s fearless stand against the aap government s

जगराओं की नगर काउंसिल चुनावों में वार्ड नंबर 1 के दौरान हुए विवाद ने के पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा

लुधियाना (विक्की): जगराओं की नगर काउंसिल चुनावों में वार्ड नंबर 1 के दौरान हुए विवाद ने के पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की रही वह था पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का अपने कार्यकर्ताओं के प्रति खुलकर सामने आया मजबूत और निडर स्टैंड।

वायरल वीडियो में आशु का दिखा आक्रामक अंदाज
विवाद और तनाव के माहौल के बीच जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद को प्रशासनिक दबाव और सत्ता की ताकत के सामने घिरा महसूस किया तब  आशु मौके पर पहुंचे और बिना किसी झिझक के अपने वर्करों के हक में खड़े हो गए। पुलिस अधिकारियों और सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ हुई उनकी तीखी बहस ने साफ कर दिया कि आशु आज भी अन्याय और धक्केशाही के खिलाफ उसी बेबाक अंदाज़ में आवाज़ उठाना जानते हैं, जिसके लिए वह हमेशा पहचाने जाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में आशु का आक्रामक लेकिन आत्मविश्वास से भरा अंदाज़ देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। 

समर्थकों का कहना है कि आज के दौर में जहां कई नेता विवादों से दूरी बना लेते हैं वहीं आशु ने यह दिखा दिया कि वह सिर्फ चुनावी राजनीति करने वाले नेता नहीं बल्कि मुश्किल समय में अपने लोगों के लिए आगे आकर लड़ने का हौसला रखने वाले नेता हैं। वर्करों के बीच यह चर्चा भी तेज रही कि आप सरकार की कथित धक्केशाही और प्रशासनिक दबाव के सामने जिस तरह आशु सीना तानकर खड़े दिखाई दिए, उसने कार्यकर्ताओं का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया। उनके समर्थकों का कहना है कि नेता वही होता है जो अच्छे समय में नहीं बल्कि मुश्किल समय में अपने लोगों के साथ खड़ा नजर आए। जगराओं की राजनीति में इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दे दिया कि आशु आज भी अपने बेबाक तेवर, निडर छवि और कार्यकर्ताओं के प्रति मजबूत स्टैंड के कारण कांग्रेस के जमीनी नेताओं में अलग पहचान रखते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!