बैंककर्मियों और कर्जदाताओं की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने किया Suicide, 5 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 20 May, 2026 11:20 AM

commit suicide

थाना बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत आते जसपाल कॉलोनी, कनीजा रोड पर उस समय मातम छा गया

लुधियाना (राज): थाना बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत आते जसपाल कॉलोनी, कनीजा रोड पर उस समय मातम छा गया, जब कर्ज के दलदल और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की बदसलूकी से परेशान होकर एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। 

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
मृतक की पहचान अमर गुप्ता के रूप में हुई है, जिसने अपने ही कमरे में गाडर के साथ चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी वीरपाल कौर के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को दिए बयानों में मृतका की पत्नी ने बताया कि उसके पति अमर गुप्ता ने 'एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक' से एक ऑल्टो कार फाइनेंस करवाई थी। पिछले कुछ समय से काम-धंधा मंदा होने के कारण वे कार की किश्तें समय पर नहीं भर पा रहे थे। 

कमरे में गाडर से चुन्नी बांधकर लगाया फंदा 
इसके चलते बैंक के रिकवरी कर्मचारी उनके पति को लगातार मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे। इसके अलावा, अमर गुप्ता ने कुछ अन्य स्थानीय लोगों से भी पैसे उधार ले रखे थे, जो उन पर पैसे वापस करने का लगातार अनुचित दबाव बना रहे थे। चौतरफा कर्ज और प्रताड़ना से टूट चुके अमर गुप्ता ने आखिरकार 18 मई को मानसिक तनाव के चलते अपने ही कमरे में गाडर से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस खौफनाक कदम के बाद पुलिस ने मुद्दइया के बयानों पर कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को नामजद किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!