लुधियाना में इंसाफ की पुकार : रिम्पी अनेजा केस में निकाला विशाल कैंडल मार्च

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 May, 2026 08:32 PM

massive candlelight march in ludhiana for the rimpy aneja case

Ludhiana में प्रॉपर्टी डीलर परमिंदर सिंह अनेजा उर्फ “रिम्पी अनेजा” सुसाइड मामले ने अब बड़ा सामाजिक और राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। बीते दिनों हुई उनकी मौत के बाद परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है, वहीं पुलिस की कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल उठ...

लुधियाना ( गणेश/सचिन ) : Ludhiana में प्रॉपर्टी डीलर परमिंदर सिंह अनेजा उर्फ “रिम्पी अनेजा” सुसाइड मामले ने अब बड़ा सामाजिक और राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। बीते दिनों हुई उनकी मौत के बाद परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है, वहीं पुलिस की कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम शहर में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां और “We Want Justice” लिखे कटआउट लेकर पहुंचे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

यह कैंडल मार्च टीआरएफ और परिवार के सदस्यों की अगुवाई में निकाला गया। मार्च में शहर के कारोबारी, सामाजिक संगठन, रिश्तेदार, दोस्त और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों का कहना था कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।
 
कैंडल मार्च के दौरान सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब रिम्पी अनेजा की बेटी मनप्रीत मीडिया के सामने आईं। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनके पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। मनप्रीत ने कहा: “We demand justice for our father. मेरे पापा के साथ गलत हुआ है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्होंने ही मेरे पापा को सुसाइड करने पर मजबूर किया। हमें इंसाफ चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
 
कैंडल मार्च के दौरान रिम्पी अनेजा की पत्नी की हालत बेहद खराब दिखाई दी। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार वह सदमे में हैं और उन्हें अभी तक विश्वास नहीं हो पा रहा कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे। मार्च में मौजूद लोगों का कहना था कि उन्हें अपने आसपास की भी सुध नहीं थी और कई महिलाएं उन्हें संभालती नजर आईं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। कई लोगों की आंखों में आंसू थे और लोग लगातार “हमें चाहिए इंसाफ” के नारे लगा रहे थे।

परिवार और लोगों का कहना है कि इतने बड़े नाम सामने आने के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने अपने बयान में कहा कि मामले में नामजद 11 आरोपियों के घरों पर लगातार रेड की जा रही है। हालांकि, पुलिस टीमों को अभी तक कोई आरोपी मौके पर नहीं मिला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!