Edited By Vatika,Updated: 05 May, 2026 02:18 PM

सीएमसी अस्पताल के नजदीक स्थित सेंट थॉमस स्कूल में आज छुट्टी से पहले टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के
लुधियाना(विक्की): सीएमसी अस्पताल के नजदीक स्थित सेंट थॉमस स्कूल में आज छुट्टी से पहले टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने स्कूल परिसर में धरना दे दिया। इस अचानक हुए प्रदर्शन से स्कूल में हलचल का माहौल बन गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन उनकी सैलरी नियमों के अनुसार नहीं बढ़ा रहा है, जिससे वे लंबे समय से परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर स्टाफ ने विरोध जताते हुए धरना शुरू किया। इस मामले से जुड़ी कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें स्टाफ के सदस्य स्कूल मैनेजमेंट के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल देखा जा सकता है।
प्रिंसिपल ने नहीं किया फोन रिसीव
मामले में स्कूल प्रशासन का पक्ष जानने के लिए प्रिंसिपल शालिनी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल इस पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।