लुधियाना में बड़ी धोखाधड़ी: ज्वेलर्स से 35 लाख के जेवर लेकर पेमेंट नहीं, पति-पत्नी पर केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 30 Apr, 2026 10:49 AM

ludhiana fraud news

थाना पीएयू पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान से करीब 35 लाख रुपए के जेवर लेकर भुगतान न

लुधियाना (अनिल): थाना पीएयू पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान से करीब 35 लाख रुपए के जेवर लेकर भुगतान न करने के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता अनमोल नारंग (निवासी शहीद उधम सिंह नगर) ने पुलिस को बताया कि शालिनी ग्रोवर और उसके पति रोहित ग्रोवर (निवासी असल एन्क्लेव, भामियां खुर्द) ने उसकी ज्वेलरी शॉप से 35,16,844 रुपए के जेवर तैयार करवाकर ले लिए। 

इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी करते हुए भुगतान नहीं किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!