Edited By Kalash,Updated: 31 May, 2026 01:14 PM

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सदस्यों द्वारा आज बस्ती जोधेवाल चौक में धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोश प्रदर्शन किया गया।
लुधियाना (अनिल): भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सदस्यों द्वारा आज बस्ती जोधेवाल चौक में धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोश प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने प्रदर्शन के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से राहों रोड का निर्माण न होने, राहों रोड पर अवैध कब्जे और रेत से भरे ट्रकों की आवाजाही बंद करने को लेकर बार-बार जिला प्रशासन को मांग पत्र दिए जा चुके हैं परंतु आज तक उनकी एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक उनका यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। किसान यूनियन के धरने के दौरान हाईवे के ऊपर वाहनों का भारी जाम लग गया जिसके चलते लोगों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही है। मौके पर जिला प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here