Edited By Kalash,Updated: 24 May, 2026 05:54 PM

लुधियाना-फिरोजपुर रेलवे लाइन के सराभा नगर रेलवे क्रॉसिंग फाटक के नजदीक पड़ते पाइपों के सरकारी गोदाम में भयानक आग लग गई।
लुधियाना (खुराना): लुधियाना-फिरोजपुर रेलवे लाइन के सराभा नगर रेलवे क्रॉसिंग फाटक के नजदीक पड़ते पाइपों के सरकारी गोदाम में भयानक आग लग गई। इस भीषण आग ने शहर में तबाही मचा कर रख दी है।
वहीं इस आग की आसमान छू रही भयानक लपटों के कारण विभिन्न इलाकों में कई किलोमीटर तक जहरीले धुएं से काले बादल छा गए हैं। इन काले बादलों और आग को देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई सड़कों को ब्लॉक किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here