Jalandhar में दिन दहाड़े लूट! मां-बेटी को बनाया निशाना, नकदी व गहने उड़ाए

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Apr, 2026 08:25 PM

daylight robbery in jalandhar robbers flee with cash and jewelry

जालंधर में  दिन दहाड़े हथियारों के बल पर लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोराया में बाईक सवार लुटेरों ने स्नेचिंग की घटना को अँजाम दिया है, जिसमें उन्होंने ई-रिक्शा सवार मां-बेटी को निशाना बनाया है। बाइक सवार स्नेचर नगदी और गहने लेकर...

जालंधर: जालंधर में  दिन दहाड़े हथियारों के बल पर लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोराया में बाईक सवार लुटेरों ने स्नेचिंग की घटना को अँजाम दिया है, जिसमें उन्होंने ई-रिक्शा सवार मां-बेटी को निशाना बनाया है। बाइक सवार स्नेचर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार स्नेचरों ने पीड़ित महिला के सिर पर तेजधार हथियार से हमला भी किया। गनीमत यह रही कि घटना में वह घायल नहीं हुई। लेकिन घटना को लेकर मां-बेटी में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित किरणजीत कौर ने बताया कि वह फिल्लौर से बेटी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर आई थी। इस दौरान डल्लेवाल फाटक के पास ढंडिया में बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा रोककर उन पर तेजधार हथियार से हमला करके चेन, बालियां, मोबइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि पर्स में 5 से 6 हजार रुपए मौजूद थे और बेटी के पास मोबाइल था वह भी लुटेरे ले गए। वहीं डेढ तोले की चैन और तोल की बालियां थी जो लुटेरे ले गए। 2 लुटेरे बोपराय नहर की ओर से आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि फिल्लौर से डल्लेवाल की ओर से महिला बेटी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे महिला से पर्स और गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है ताकि आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!