Jalandhar की छतों पर दिखे मोर-मोरनी के 3 जोड़े, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2026 02:09 PM

jalandhar peacock

शहर के अर्जुन नगर इलाके में उस समय लोगों में उत्साह देखने को मिला, जब वहां

जालंधर(सोनू):  शहर के अर्जुन नगर इलाके में उस समय लोगों में उत्साह देखने को मिला, जब वहां एक साथ मोर-मोरनी के 3 जोड़े नजर आए। सुबह के समय इलाके के लोगों ने अचानक मोर-मोरनी की आवाजें सुनीं।

PunjabKesari

देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
आवाज सुनकर जब लोग अपने घरों की छतों पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक नहीं, बल्कि 3 जोड़े मोर-मोरनी के आसपास की छतों पर बैठे हुए हैं। यह नजारा देखकर इलाके में लोगों की भीड़ लग गई।
PunjabKesari

लोगों ने कैमरे में किया कैद 
स्थानीय लोगों ने इस खूबसूरत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें मोर-मोरनी के जोड़े घरों की छतों पर बैठे नजर आ रहे हैं। लोगों के अनुसार, कुछ समय तक वहां रुकने के बाद सभी मोर-मोरनी उड़कर किसी दूसरी जगह चले गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!