Jalandhar : पुलिसकर्मियों ने कानून को दिखाया ठेंगा! ट्रैफिक नियमों की खुद ही उड़ाई धज्जियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Apr, 2026 12:30 AM

jalandhar police personnel defy the law

अक्सर आम जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देने वाली पुलिस ही जब नियमों की अनदेखी करती नजर आए तो सवाल उठना लाजमी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला जालंधर के व्यस्त बी.एम.सी. चौक पर सामने आया है, जहां बाइक सवार पुलिसकर्मी रैड लाइट और...

जालंधर: अक्सर आम जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देने वाली पुलिस ही जब नियमों की अनदेखी करती नजर आए तो सवाल उठना लाजमी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला जालंधर के व्यस्त बी.एम.सी. चौक पर सामने आया है, जहां बाइक सवार पुलिसकर्मी रैड लाइट और ज़ेब्रा क्रॉसिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी ट्रैफिक सिग्नल के दौरान बिना रुकावट आगे बढ़ गए और ज़ेब्रा क्रॉसिंग को पार कर गए, जिससे वहां मौजूद लोगों में हैरानी फैल गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसके बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों  ने कई तरह के सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब कानून लागू करने वाले ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से अनुशासन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस घटना पर जमकर प्रतिक्रिया दी है और जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!