Jalandhar में व्यक्ति की संदिग्ध मौत! घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Mar, 2026 08:29 PM

suspicious death of a man in jalandhar

शहर के कमल बिहार इलाके में एक घर में व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल बिहार के रहने वाले जोगिंदर पाल के रूप में हुई है।

जालंधर : शहर के कमल बिहार इलाके में एक घर में व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल बिहार के रहने वाले जोगिंदर पाल के रूप में हुई है। सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शक जाहिर किया कि मृतक सिर पर चोट के निशान थे और शव के पास खून पड़ा था, जिसकी शिकायत इलाके के लोगों ने थाना बस्ती बावा खेल की उपचौकी लेंदर कांप्लेक्स की पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

परिवारिक सदस्यों से मौत के कारणों के बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्हें धक्के मार के घर से बाहर निकाल दिया गया। किसी इलाके के व्यक्ति ने मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद चलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!