Dera Beas प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा CM नायब सैनी से की मुलाकात
Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2026 03:53 PM

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
पंजाब डेस्क: राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों नायब सैनी से उनके चंडीगढ़ आवास पर मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाबा ढिल्लों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने परिवार सहित मौजूद रहे और उन्होंने आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया जा रहा है कि सीएम सैनी के सरकारी आवास 'संत कबीर कुटीर' में शिष्टाचार भेंट की। यह एक औपचारिक मुलाकात थी। इस मीटिंग के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here