Punjab: बठिंडा में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौ+त, मचा कोहराम

Edited By Vatika,Updated: 30 Mar, 2026 10:54 AM

punjab 6 dead in road accidents in bathinda

ठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मचाना गांव के पास पैट्रोल पंप के नजदीक कार से सामने की टक्कर में बाइक

बठिंडा: बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मचाना गांव के पास पैट्रोल पंप के नजदीक कार से सामने की टक्कर में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 महिलाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलैंस से बठिंडा के एम्स अस्पताल ले जाया गया। वहीं एक अन्य हादसे में जगराते से लौटते समय कार टैंपो ट्रैवलर से टकरा गई। इस हादसे में मां-बेटा व पोते की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई, जिसे हरियाणा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मल्लवाला निवासी सुखा सिंह के पुत्र स्वर्णजीत सिंह और मेजर सिंह के पुत्र विक्की सिंह तथा गुरुसर सैनेवाला निवासी प्रकाश सिंह के पुत्र प्रेम सिंह  गत शाम जस्सी बागवाली गांव में बने ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।

तभी उन्होंने अपनी बाइक को भारत माला रोड के गलत साइड पर मोड़ दिया तो बठिंडा से तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए, वहीं कार में सवार 3 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा बल के ए.एस.आई. संदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। घायलों को एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां बाइक सवार तीनों युवकों की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। संगत पुलिस मृतकों के परिजनों के  बयानों पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

वहीं दूसरे हादसे में मां-बेटा व पोते की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। पोते के जन्म की खुशी में परिवार ने एक दिन पहले प्रार्थना सभा आयोजित की थी, लेकिन अगले दिन घर में मातम छा गया। अमर (22) पुत्र राजिंदर कुमार उर्फ पप्पू और उसकी माता निर्मला देवी (50) पत्नी राजिंदर कुमार, अपनी बेटी के ससुराल में पोते के जन्म की खुशी में आयोजित जगराते में शामिल होने के लिए हरियाणा गए थे। जगराते के बाद जब माता-पिता पक्का कलां गांव लौटने लगे तो उनकी बेटी और पोता भी उनके साथ चले गए। फतेहाबाद के पास उनकी कार की टैम्पो ट्रैवलर से टक्कर हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!