बठिंडा नगर निगम चुनाव परिणामों में देरी ने खड़े किए सवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kamini,Updated: 29 May, 2026 07:09 PM

delay in bathinda municipal corporation election results

नगर निगम चुनावों के नतीजों में हो रही लगातार देरी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।

बठिंडा (विजय वर्मा): नगर निगम चुनावों के नतीजों में हो रही लगातार देरी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। शाम 6 बजे तक जिला प्रशासन की ओर से केवल 10 वार्डों के परिणाम ही जारी किए गए, जबकि अधिकांश वार्डों की मतगणना पूरी होने के दावे किए जा रहे हैं। इस कारण विपक्षी दलों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

इस संबंध में जब डीसी साहब से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बठिंडा में करीब पौने 3 लाख वोटों की गिनती हो रही है, जिस कारण समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 40 से 45 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है और बाकी बचे 5 से 7 वार्डों का काम भी आधे से एक घंटे में पूरा हो जाएगा। दूसरी ओर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिन वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हार रहे हैं, वहां दोबारा मतगणना करवा कर परिणामों को  प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सब सरकारी दबाव में किया जा रहा है ताकि आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या बढ़ाई जा सके।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्रों के बाहर धरना भी दिया। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि परिणामों में किसी भी प्रकार की हेराफेरी की गई तो पार्टी बड़ा संघर्ष शुरू करेगी। कांग्रेस के जिला प्रधान राजन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है, लेकिन सरकारी तंत्र की मदद से जीत रहे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!