एम्स बठिंडा में स्टार नाइट के दौरान बवाल! जूनियर डॉक्टरों से मारपीट, छात्राओं से छेड़छाड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Oct, 2026 12:41 AM

uproar during  star night  at aiims bathinda junior doctors assaulted

एम्स बठिंडा में गत रात हरियाणा के कलाकार धंधा के कंसर्ट आरोहा स्टार नाइट में हुड़दंगियों द्वारा नशे की हालत में जूनियर डॉक्टरों से मारपीट व छात्राओं से की गई छेड़छाड़ ने एम्स की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने एम्स के डीन को...

बठिंडा (विजय) : एम्स बठिंडा में गत रात हरियाणा के कलाकार धंधा के कंसर्ट आरोहा स्टार नाइट में हुड़दंगियों द्वारा नशे की हालत में जूनियर डॉक्टरों से मारपीट व छात्राओं से की गई छेड़छाड़ ने एम्स की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने एम्स के डीन को लिखित शिकायत देकर बताया कि संगीत कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने नशे की हालत में उनसे मारपीट की छात्राओं से छेड़छाड़ की। जब एक छात्रा ने विरोध किया तो उसे पीटा गया, उसका चश्मा तोड़ दिया गया व गला दबाकर जमीन पर पटक दिया गया। शिकायत में एक अन्य छात्र ने भी बताया है कि उसके साथ गाली-गलौच व छात्रावास में फिर से मारपीट करने की धमकी दी गई है।

इसी शिकायत में ट्रॉमा विभाग के जूनियर रैजिडैंट डॉक्टर ने छात्राओं को बार-बार अनुचित स्पर्श और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए। उनके विरोध पर भी यह कृत्य जारी रहा व आपत्ति जताने पर भी छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया गया। दूसरी ओर बाऊंसरों और सुरक्षाकर्मियों से मदद मांगने पर भी सहायता नहीं मिली तो पीड़ित छात्रों ने पुलिस से संपर्क किया। 

शिकायत की कॉपी डीन ने निदेशक और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी दी हैं। एम्स के निदेशक ने पीड़ित छात्रों से जानकारी ली व मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मामले में एक समिति का गठन भी किया जाएगा, जो मामले की जांच करेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!