चिट्टे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत, बाजू में लगा रह गया इंजेक्शन

Edited By Kalash,Updated: 26 Oct, 2026 05:31 PM

drugs overdose death

एक ओर पंजाब भर में नशे के खिलाफ लड़ाई चल रही है लेकिन दूसरी ओर अब भी आए दिन नशे के कारण लगातार नौजवान मौत के मूंह में जा रहे हैं।

बठिंडा (विजय वर्मा): एक ओर पंजाब भर में नशे के खिलाफ लड़ाई चल रही है लेकिन दूसरी ओर अब भी आए दिन नशे के कारण लगातार नौजवान मौत के मूंह में जा रहे हैं। बठिंडा के परसराम नगर गली नम्बर 29 में एक युवक की चिट्टे के नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। मृतक युवक की बाजू में चिट्टे का इंजेक्शन भी लगा रह गया। 

गत रात्रि उक्त सूचना मिलने पर नौजवान वैल्फेयर सोसाइटी के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, विशाल चौहान, सक्षम माहेश्वरी एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। युवक की बाजू में चिट्टे का इंजेक्शन लगा हुआ था तथा उसकी मौत हो चुकी थी। शव के नजदीक ही मृतक का बाइक भी खड़ा था। संस्था सदस्यों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (32) निवासी परसराम नगर, बठिंडा के तौर पर हुई। मृतक शादीशुदा था। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद संस्था सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!