परविंदर झोटा के हत्यारे के मेडिकल स्टोर को लोगों ने लगाई आग, इलाके में भारी पुलिस तैनात

Edited By Kalash,Updated: 14 Oct, 2026 03:43 PM

parvinder jhota case accused shop fire

मानसा में गोली मारकर मारे गए एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य हत्यारे अश्विनी कुमार के घर और मेडिकल स्टोर पर बुलडोजर चला दिया।

मानसा (संदीप मित्तल): मानसा में गोली मारकर मारे गए एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य हत्यारे अश्विनी कुमार के घर और मेडिकल स्टोर पर बुलडोजर चला दिया। जब मेडिकल स्टोर पर बुलडोजर चलाया जा रहा था, तो मौके पर मौजूद लोगों में काफी रोष देखने को मिला। कुछ लोगों ने मेडिकल स्टोर पर पथराव किया वहीं कुछ लोगों द्वारा मेडिकल स्टोर में आग लगाने की भी खबरें हैं।

इस घटना के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया ताकि स्थिति को काबू में रखा जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद से ही लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

शहर में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई 

परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस के बाद मानसा में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। घटना के बाद लोगों में गुस्सा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है। लोकल लेवल पर लोगों की निगाहें अब इस मामले को लेकर पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों की मुख्य मांग है कि परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दी जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!