Edited By Kalash,Updated: 12 Oct, 2026 05:40 PM

पुलिस द्वारा मॉडीफाई किए गए वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
बठिंडा (परमिंदर): पुलिस द्वारा मॉडीफाई किए गए वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत पुलिस द्वारा सोमवार को एक ऐसे मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा जिसने अपने मोटरसाइकिल पर ट्रैक्टर वाला साइलेंसर तथा बड़े हॉर्न लगाए हुए थे। पीसीआर इंचार्ज संजीव कुमार की ओर से उक्त मोटरसाइकिल सवार को रोककर उसकी जांच की गई।
इसके बाद पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल पर ट्रैक्टर का साइलेंसर लगाने तथा बड़े हॉर्न लगाने के आरोपों में उसका 5 हजार रुपये का चालान किया गया। एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रकार के वाहनों को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा तो आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी करें। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नियमों का पालन करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here