Punjab में भाजपा को मजबूत करने की तैयारी, ढिल्लों-जाखड़ की हुई खास मुलाकात

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2026 10:45 AM

dhillon and jakhar hold special meeting

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जाखड़ से विशेष मुलाकात की

पंजाब डेस्कः  पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जाखड़ से विशेष मुलाकात की। इस संबंध में जानकारी देते हुए हलका खरड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह गिल ने बताया कि बैठक के दौरान पंजाब में भाजपा की आगामी रणनीति और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, पार्टी के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने पंजाब में भाजपा को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!