Punjab : पेट्रोल डलवाया, फिर निकाली पिस्तौल...  पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में वारदात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 May, 2026 05:07 PM

punjab crime committed in  filmy  style at petrol pump

बीबीवाला रोड गोबिंदपुरा स्थित एक पैट्रोल पम्प से 4 कार सवार कार में पैट्रोल डलवाने के बाद करिंदों को पिस्तौल से धमकाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में एक आरेापी व उसके 3 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बठिंडा, (विजय): बीबीवाला रोड गोबिंदपुरा स्थित एक पैट्रोल पम्प से 4 कार सवार कार में पैट्रोल डलवाने के बाद करिंदों को पिस्तौल से धमकाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में एक आरेापी व उसके 3 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तनरप्रीत सिंह निवासी बीबीवाला ने थाना कैंट पुलिस को बताया कि उसका बीबीवाला रोड गोबिंदपुरा पर पैट्रोल पम्प है। 

उसने बताया कि गत रात्रि 4 युवक कार पर सवार होकर पम्प पर आए और पम्प से 2050 रुपये का तेल डलवा लिया। बाद में उक्त लोग कार लेकर फरार होने लगे तो सेलजमैन ने कार को रोकने की कोशिश की। इस पर एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर सेलजमैन पर तान दिया व उसे धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। इस वारदात में शामिल एक आरोपी आज्ञापाल सिंह निवासी नथाना की पुलिस ने पहचान कर ली। बाद में पुलिस ने आरोपी आज्ञापाल ङ्क्षसह व उसके 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!