बठिंडा में शाम 5 बजे तक 65.18 प्रतिशत मतदान, 29 मई को आएंगे परिणाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 May, 2026 08:50 PM

65 18 voter turnout in bathinda by 5 pm results on may 29

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी बठिंडा श्री राजेश धीमान ने बताया कि आज नगर निगम बठिंडा, नगर काउंसिल भुच्चो मंडी, गोनियाना, रामा, मौड़, कोटफत्ता और संगत के साथ-साथ नगर पंचायत कोटशमीर, लहरा मोहब्बत, नथाना, भगता भाईका, भाई रूपा, कोठागुरु, मलूका और...

बठिंडा, (विजय वर्मा) : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी बठिंडा श्री राजेश धीमान ने बताया कि आज नगर निगम बठिंडा, नगर काउंसिल भुच्चो मंडी, गोनियाना, रामा, मौड़, कोटफत्ता और संगत के साथ-साथ नगर पंचायत कोटशमीर, लहरा मोहब्बत, नथाना, भगता भाईका, भाई रूपा, कोठागुरु, मलूका और महिराज नगर पंचायतों के लिए शाम 5 बजे तक कुल 65.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे तक नगर निगम बठिंडा चुनावों के लिए 58.12 प्रतिशत, नगर काउंसिल भुच्चो मंडी के लिए 81.85 प्रतिशत, गोनियाना के लिए 76.96 प्रतिशत, रामा के लिए 75.28 प्रतिशत, मौड़ के लिए 75.28 प्रतिशत, कोटफत्ता के लिए 80.29 प्रतिशत तथा संगत के लिए 88.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी प्रकार नगर पंचायत कोटशमीर में 84.41 प्रतिशत, लहरा मोहब्बत में 82.27 प्रतिशत, नथाना में 79.93 प्रतिशत, भगता भाईका में 76.66 प्रतिशत, भाई रूपा में 80.02 प्रतिशत, कोठागुरु में 75.09 प्रतिशत, मलूका में 79.57 प्रतिशत तथा महिराज नगर पंचायत में 76.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 29 मई को विभिन्न स्थापित मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!