Edited By Urmila,Updated: 27 Mar, 2026 11:50 AM

जालंधर में DIPS इंटरनेशनल स्कूल के मालिक तरविंदर सिंह राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर : जालंधर में स्कूल मालिक के घर पुलिस की रेड तथा स्कूल मालिक को पुलिस द्वारा साथ ले जाने को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार तथा पुलिस प्रशासन एक बार फिर विवादों में आ गए। जानकारी के अनुसार पुलिस ने डिप्स स्कूल के मालिक तरविंदर राजू के घर सुबह 5 बजे के करीब रेड की गई तथा उन्हें पुलिस साथ ले गई। पता चला है कि जलालाबाद में किसी जमीन को लेकर कोई विवाद था जिस कराण तरविंदर राजू के घर पुलिस पहुंची थी।
हैरान करने वाली बात है कि जिस जमीन को लेकर मामला दर्ज किया गया। उसमें भी आम आदमी पार्टी का एक विधायक शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार जलालाबाद में जिस जमीन को लेकर यह पूरा मामला बनाया गया है। उस संबंध मे पहले ही एक शिकायत हुई थी। लेकिन इस मामले में बकायाद 2 बार इन्क्वायरी हुई थी जिसमें तरविंदर राजू को क्लीन चिट दे दी गई थी। मानवीय अदालत की तरफ से रूलिंग जारी की जा चुकी है। अगर किसी मामले में 2 बार इन्क्वायरी हो चुकी है तो उस पर दोबारा इन्क्वायरी नहीं हो सकती है।
उसी मामले को कथित तौर पर दोबारा उठाकर यह नया विवाद छेड़ा गया है। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि विवाद को जानबूझकर उठाया गया है। क्योंकि उक्त जमीन पर अब आम आदमी पार्टी के एक विधायक की नजर है। इस पूरे विवाद में विधायक तथा सरकार की शह पर दोबारा से तरविंदर राजू को घेरने की कोशिश की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here