Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2026 11:05 PM

शहर में कुछ सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों के बंद होने से अंधेरा छा जाता है और वहां से गुजरने वाले हर राहगीर डरे सहमे निकलते हैं। दरअसल जालंधर बाबू जगजीवन राम चौक 120 रोड से लेकर नहर तक की सड़क पर लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद पड़ी हुई है।
जालंधर (पंकज/कुंदन) : शहर में कुछ सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों के बंद होने से अंधेरा छा जाता है और वहां से गुजरने वाले हर राहगीर डरे सहमे निकलते हैं। दरअसल जालंधर बाबू जगजीवन राम चौक 120 रोड से लेकर नहर तक की सड़क पर लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए जालंधर नगर निगम के पास समय तक नहीं है। ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें सड़क पर लगे घने वृक्षों के कारण दिखाई नहीं दे रही।
जालंधर के नगर निगम के उच्च अधिकारी इन बंद पार्टी लाइटों की कब सुध लेंगे, यह पता नहीं। लेकिन अगर जालंधर का नगर निगम इन बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को अगर ठीक करवा देता हैं तो आने जाने वाले लोगो को काफी हद तक राहत मिलेगी। क्योंकि रात के समय इन जगहों पर अंधेरा होने के कारण लूट की वारदातें होने का भी डर बना रहता है।