Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 May, 2026 04:05 PM

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ED ने चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ एरिया में ऑल्टस्पेस बिल्डर से जुड़े मामलों की जांच की थी।
जालंधर(सोनू): एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के चीफ संदीप कुमार को समन जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, संदीप कुमार आज जालंधर में ED ऑफिस में पेश होकर अपने सवालों के जवाब देंगे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ED ने चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ एरिया में ऑल्टस्पेस बिल्डर से जुड़े मामलों की जांच की थी। इस जांच का फोकस CLU यानी चेंज ऑफ लैंड यूज से जुड़े मामलों पर रहा है। अब इस मामले में GMADA चीफ संदीप कुमार से पूछताछ होनी है और आज वह ED के सवालों के जवाब देंगे।
फिलहाल जानकारी मिली है कि उनके स्टाफ के सदस्य जरूरी फाइलें लेकर ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। सबकी निगाहें इस पूछताछ पर टिकी हैं और देखना होगा कि इस मामले में और क्या खुलासे होते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here