Edited By Vatika,Updated: 21 Jul, 2026 12:25 PM

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है।
पंजाब डेस्क: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, दोनों कीमती धातुओं के दाम सोमवार के मुकाबले बढ़ गए हैं।
आज के ताजा भाव
- 24 कैरेट सोना: ₹1,46,700 प्रति 10 ग्राम (सोमवार: ₹1,45,800)
- 22 कैरेट सोना: ₹1,36,430 प्रति 10 ग्राम (सोमवार: ₹1,35,590)
- चांदी: ₹2,28,200 प्रति किलो (सोमवार: ₹2,26,600)
लगातार बदलते बाजार भाव के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि खरीदारी से पहले स्थानीय सराफा बाजार में ताजा कीमत की पुष्टि जरूर कर लें, क्योंकि शहर और ज्वेलर्स के अनुसार रेट में मामूली अंतर हो सकता है।