Jalandhar : डिप्टी मेयर और AAP हलका इंचार्ज आमने-सामने, सड़क निर्माण पर बवाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2026 09:18 PM

jalandhar deputy mayor and aap constituency in charge face off

जालंधर कैंट हलके के अलीपुर इलाके में सड़क निर्माण को लेकर राजनीतिक विवाद खुलकर सामने आ गया। सड़क निर्माण कार्य के दौरान डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना और आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज राजविंद्र कौर थियाड़ा के बीच तीखी तनातनी देखने को मिली।

जालंधर : जालंधर कैंट हलके के अलीपुर इलाके में सड़क निर्माण को लेकर राजनीतिक विवाद खुलकर सामने आ गया। सड़क निर्माण कार्य के दौरान डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना और आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज राजविंद्र कौर थियाड़ा के बीच तीखी तनातनी देखने को मिली। 

डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने आरोप लगाया कि वह अपने वार्ड नंबर 38 में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान राजविंद्र कौर थियाड़ा की तरफ से काम रुकवा दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके वर्करों को धमकियां दी जा रही हैं और उनके खिलाफ पर्चे दर्ज करवाने की बात कही जा रही है। सुभाना ने आरोप लगाया कि थियाड़ा लगातार उनके कामों में बिना वजह दखल देती हैं और उन्हें बार-बार धमकाया जाता है। वहीं सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने भी बताया कि काम को मैडम थियाड़ा के निर्देशों के बाद रोक दिया गया था।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 38 के अधीन आने वाली अलीपुर रोड कई वर्षों से खराब हालत में थी और स्थानीय लोग लंबे समय से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। डिप्टी मेयर सुभाना ने बताया कि आज सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया था, लेकिन इसी के बाद विवाद शुरू हो गया। उनका आरोप है कि उद्घाटन से नाराज होकर थियाड़ा ने मौके पर पहुंचकर मशीनें हटवा दीं, जिसके कारण काम रोकना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद मशीनों को दोबारा बुलाया गया और स्थिति सामान्य हुई।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक खींचतान खुलकर सामने आ गई है। इलाके में इस विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जबकि स्थानीय लोग अब सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!