LPG के संकट के बीच Jalandhar में चोर ने 2 सिलेंडर किए चोरी

Edited By Vatika,Updated: 18 Mar, 2026 04:13 PM

a thief steals two cylinders in jalandhar

जालंधर में एलपीजी संकट के बीच सिलेंडर चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।

जालंधर (सोनू): जालंधर में एलपीजी संकट के बीच सिलेंडर चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। जालंधर के बस्ती इलाके राजा गार्डन कॉलोनी में सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। स्कूटी पर सवार एक चोर ने एक घर से दो सिलेंडर चोरी कर लिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और निवासियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, चोर ने दरवाजा खोलने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया और सिलेंडर लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहा है। उसने शांति से घर के बाहर ताला खोला, पहले एक सिलेंडर उठाया और अपनी एक्टिवा के पास रखा, फिर दूसरा सिलेंडर लेकर उसे एक्टिवा की सीट पर रखा और मौके से फरार हो गया। घर लौटने पर मालिक को चोरी का पता चला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!