Holi के जश्न के बीच Jalandhar में बिगड़ा माहौल, PPR मार्केट में जमकर हुआ बवाल, देखें तस्वीरें

Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2026 03:57 PM

jalandhar ppr market

पीपीआर मार्केट में होली के मौके पर दो गुटों के युवकों के बीच झगड़ा हो गया।

जालंधर(सोनू): पीपीआर मार्केट में होली के मौके पर दो गुटों के युवकों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। पुलिस ने युवकों के पास से हथियार बरामद किए हैं और चार युवकों को हिरासत में लेकर थाना-7 ले जाया गया। 

PunjabKesari

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी के हाथ में किरपाण पकड़ी हुई है जो कि युवकों के कब्जे से बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें युवकों की लड़ाई की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया गया और हथियार कब्जे में ले लिए गए। युवकों से पूछताछ की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

बताया गया कि एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल खुद पीपीआर मार्केट में मौजूद थे और हुल्लड़बाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की भी जांच की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!