पंजाब केसरी के होटल पर एक्शन पर भड़के तरुण चुघ, AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kamini,Updated: 18 Mar, 2026 04:18 PM

tarun chugh furious over action taken against punjab kesari hotel

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता तरुण चुघ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता तरुण चुघ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। चुघ ने कहा कि राज्य में मीडिया की आवाज दबाई जा रही है और सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ज़ुल्म का सहारा ले रही है। तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार छोटे-छोटे सोशल मीडिया के जो चैनल है उन्हें डरा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अखबारों में वही खबरें और स्लग छपते हैं जो अरविंद केजरीवाल को पसंद हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार 3 लोग चला रहे हैं, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और जैन, उन्होंने पंजाब में वैभन कुमार नाम के एक आदमी को बिठाया है, वैभन बेल पर बाहर आ गया है और अब मीडिया को खबरें छापने के बारे में निर्देश दे रहा है। 

पंजाब केसरी के खिलाफ कार्रवाई की निंदा

'पंजाब केसरी' के होटल के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए चुघ ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान ने यह कार्रवाई सिर्फ सच लिखने की वजह से की है। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यह सरकार 'पंजाब केसरी' संस्था का कुछ नहीं कर सकती जिसे आतंकवादी भी बंद नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि सच को कभी दबाया नहीं जा सकता। चुघ ने भगवंत मान सरकार को 'नाकाबिल' बताते हुए कहा कि अब इस सरकार के जाने का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं और इसे बाहर निकालने के लिए तैयार हैं। चुघ के मुताबिक, पंजाब सरकार को असल में केजरीवाल, सिसोदिया और जैन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के अब पंजाब में कुछ ही दिन बचे हैं।

पंजाब की शान और कर्ज का मुद्दा

सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबियों की शान बहुत बड़ी है और जिसने भी इसे छुआ है, उसका अंत बुरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'आप' सरकार ने पहले ही पंजाब को कर्ज में डुबो दिया है और उनके कामों ने सारी हदें पार कर दी हैं, जिससे उनका पतन तय है। मौजूदा हालात की तुलना 'काले दिनों' से करते हुए उन्होंने कहा कि जनता जल्द ही उनके अत्याचार का जवाब देगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!