'पंजाब केसरी' होटल पर किए Action पर सियासी संग्राम: कोर्ट के बाहर भाजपा का प्रोटेस्ट

Edited By Vatika,Updated: 18 Mar, 2026 10:35 AM

hotel park plaza

पंजाब केसरी ग्रुप के होटल पार्क प्लाजा पर नगर निगम की कार्रवाई को लेकर पंजाब की

जालंधर (मृदुल): पंजाब केसरी ग्रुप के होटल पार्क प्लाजा पर नगर निगम की कार्रवाई को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ भाजपा, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बसपा के नेताओं ने तीखा विरोध जताया है।

जानकारी के अनुसार, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दर्ज केस के बाद बुधवार को नेताओं को बसों में कोर्ट लाया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के बाहर शांतमयी तरीके से धरना शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने नगर निगम की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिए गए लोगों में से 6 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें मनोरंजन कालरिया, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, प्रदीप खुल्लर सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। हालांकि यह मामला थाना सदर में दर्ज नहीं हुआ, बल्कि इसके थाना बारादरी में दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की “धक्केशाही” करार देते हुए कहा कि यह पूरी कार्रवाई बदले की भावना से की गई है और आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

PunjabKesari

गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम नगर निगम की टीम होटल पार्क प्लाजा पर कार्रवाई करने पहुंची थी, जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया। नेताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया और थाना सदर जमशेर ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, करीब 5 घंटे तक नेताओं को हिरासत में रखा गया। थाने के अंदर लगभग 40 नेता मौजूद रहे, जबकि बाहर 100 से 150 कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की के आरोप भी सामने आए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!