Breaking: Jalandhar के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, CM मान भी निशाने पर

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2026 11:33 AM

jalandhar school bomb threat

महानगर में एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है

जालंधर(सोनू): महानगर में एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक Apeejay और DPS सहित कुछ अन्य स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में स्कूलों के लिए 1:11 बजे का समय बताया गया है। इसके अलावा पंजाब विधानसभा के लिए 2:11 बजे और दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के लिए 9:11 बजे का जिक्र किया गया है। वहीं अब एक और ई-मेल आया है, जिसमें St. Soldier Divine Public, Akal Academy और CT Group को धमकी दी गई है।

ई-मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की बात भी लिखी गई है। संदेश में खालिस्तान से जुड़े संदर्भ भी दिए गए हैं और दावा किया गया है कि पंजाब को भारत से अलग करने की बात कही गई है।

धमकी भरा यह ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!