Jalandhar में गुंडागर्दी का नंगा नाच! डीजे विवाद के बाद घर पर हमला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 07:44 PM

rampant lawlessness in jalandhar

शहर में एक घर में चल रहे शादी समारोह के दौरान हमला होने की सूचना है। बताय जा रहा है कि शहर की मुस्लिम कालोनी में बदमाशों ने शादी समारोह पर डीजे को लेकर विवाद किया और घर पर ईंट पत्थर सहित तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

जालंधर : शहर में एक घर में चल रहे शादी समारोह के दौरान हमला होने की सूचना है। बताय जा रहा है कि शहर की मुस्लिम कालोनी में बदमाशों ने शादी समारोह पर डीजे को लेकर विवाद किया और घर पर ईंट पत्थर सहित तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान वारदात घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों को इकट्ठा होते देख बदमाश मौके से फरार हो गए, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को दी। थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जैमल नगर के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि उसके बेटे की शादी का कार्यक्रम था। डीजे लगा हुआ था और सभी नाच रहे कि डीजे पर गाना लगवाने को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों ने डीजे वालो के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उस दौरान लोगों ने सभी को समझाकर वहाँ से भेज दिया लेकिन युवकों ने मन में रंजिश रखी कि वह रविवार दोपहर बरात के साथ जाने के लिए तैयार हो रहे थे कि बदमाशों ने दोबारा उनके घर पर आकर हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान उनके घर में तोड़फोड़ की और लोगों को इकट्ठा होते देख वह मौके से भाग गए, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!