Jalandhar: अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, बैंक के बाहर लंबी कतारें

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2026 03:22 PM

jalandhar amarnath yatra

बाबा बर्फानी के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जालंधर(सोनू): बाबा बर्फानी के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।  दरअसल, श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू होते ही जालंधर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में बैंक पहुंच रहे हैं। अली मोहल्ला स्थित J&K बैंक के बाहर सुबह से ही रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं। 
PunjabKesari
मीडिया से बातचीत करते हुए एक श्रद्धालु ने बताया कि सुबह 7 बजे से लाइन में लगी हैं और इस बार वह तीसरी बार अमरनाथ यात्रा पर जा रही हैं। लंबी कतारों से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि यात्रा के लिए यह छोटी सी बात है। वहीं अन्य श्रद्धालु ने बताया कि वह पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं, लेकिन बैंक का सिस्टम ढीला होने के कारण उन्हें रजिस्ट्रेशन में दिक्कत हो रही है।

उधर, बैंक के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की जा रही है। पहले दिन करीब 100 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। साथ ही उनका कहना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बार में 20 लोगों को ही बैंक के अंदर जाने दिया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि अगले एक-दो दिनों तक भीड़ ज्यादा रहेगी, इसलिए सुरक्षा बढ़ाने और व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!