जालंधर में Snatching की वारदात, गोलगप्पे खा रहे युवक को बनाया निशाना

Edited By Kamini,Updated: 20 Apr, 2026 03:10 PM

snatching incident in jalandhar

शहर में लूटपाट और छीना झपटी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामला दानिशमंदा से सामने आया है, जहां युवक को गोलगप्पे खाना महंगा पड़ गया।

जालंधर: शहर में लूटपाट और छीना झपटी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामला दानिशमंदा से सामने आया है, जहां युवक को गोलगप्पे खाना महंगा पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 अज्ञात व्यक्ति युवक का फोन उसकी जेब में से निकालकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ बस्ती दानिशमंदा इलाके में गोलगप्पे खाने के लिए आया था। इस दौरान जब उसने ऑनलाइन पेमेंट करने लगा तभी उसकी जेब से स्नेचर फोन ले उड़े। तीनों युवक  बड़ी तेजी के साथ उसके पास आए और उसकी जेब से सफाई के साथ फोन निकाल फरार हो गए। 

एक स्नेचर की पहचान

पीड़ित युवक ने बताया कि उसने एक संदिग्ध की पहचान कर ली। जिसके बाद उसकी पत्नी के साथ कहा सुनी हो गई। इसके बाद उसका पूरा परिवार मौके से गायब हो गया। बाकी के अन्य स्नेचर भागने में कामयाब रहे। पीड़ित युवक ने बताया कि इस पूरी घटना में मिलीभगतका शक है। हैरानी की बात है कि, वहां मौजूदा एक अन्य व्यक्ति पहले कह रहा था कि, उन लोगों को नहीं जानता। लेकिन उस व्यक्ति के पास उन सबके नंबर मौजूद थे। फिर भी वह अब स्नेचरों को पहचाने से इंकार कर रहा है। 

पुलिस में शिकायत दर्ज

पीड़ित युवक का कहना है उसकी किसी के भी साथ कोई रंजिश या गिला शिकवा नहीं है। बस हमारा मोबाइल फोन हमें लौटा दिया जाए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं इस घटना के बाद इलाका निवासियों में डर और सहम का माहौल है। अब लोगों का घर से बाहर निकलना, अपने बच्चों के साथ समय बिताना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों के साामने ऐसी घटनाएं होना कानून व्यवस्था को लेकर अपने-आप में कई सवाल खड़े करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!