Edited By Kalash,Updated: 27 May, 2026 11:43 AM

जालंधर कैंट इलाके में रहने वाले लोगों और व्यापारियों की मु्श्किलें बढ़ गई है।
पंजाब डेस्क : जालंधर कैंट इलाके में रहने वाले लोगों और व्यापारियों की मु्श्किलें बढ़ गई है। बता दें कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोकल मिलिट्री अथॉरिटी ने कैंट में आंतरिक रास्तों पर बेरिकेड्स लगा कर उन्हें बंद कर दिया है। इसके बाद स्थानिय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि रोज सुबह और शाम के समय इलाके के लोग कैंट में स्थित जवाहर पार्क में सैर करने आते हैं अब इस पार्क की ओर जाने वाले आंतरिक रास्तों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं जिस कारण लोगों को अन्य रास्तों ये यहां आना पड़ रहा है।
इसके साथ ही रास्ते बंद होने के कारण व्यापारियों को भी दिक्कतें आ रही हैं और रोष पाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों ने मांग की है कि कैंट बोर्ड को लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए फैसला लेना चाहिए। उनका कहना है कि लोगों को परेशान किया जा रहा है और इसका कोई हल नहीं निकाला जा रहा। व्यापारियों का कहना है कि रास्ते बंद होने के कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है और ग्राहक नहीं आ रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here