जालंधर के वीवीआईपी इलाके में ‘चिट्टे’ का कहर! नशे में धुत युवक का VIDEO वायरल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 May, 2026 06:28 PM

chitta menace in jalandhar s vvip area

जालंधर से पंजाब में बढ़ रहे नशे के खतरे की एक और डराने वाली तस्वीर सामने आई है। शहर के अलास्का चौक के पास दो युवक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए।

जालंधर : जालंधर से पंजाब में बढ़ रहे नशे के खतरे की एक और डराने वाली तस्वीर सामने आई है। शहर के अलास्का चौक के पास दो युवक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए। दोनों युवकों का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अलास्का चौक कमिश्नरेट दफ्तर से महज 1 किलोमीटर दूरी पर है। यह घटना जालंधर के अलास्का चौक के पास एक पार्क के सामने की है। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक युवक नशे में पूरी तरह धुत्त होकर सड़क किनारे झूम रहा है। वहीं, उसका दूसरा साथी भी पास में ही खड़ा था, जिसकी हालत देखकर साफ लग रहा था कि उसने भी किसी भारी नशे (संभावित रूप से चिट्टे) का सेवन किया है। नशे का ओवरडोज इस कदर था कि दोनों युवक खड़े-खड़े ही सोने का प्रयास कर रहे थे। उनकी शारीरिक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों ने जब इस मंजर को देखा, तो वे दंग रह गए।  

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर के आसपास ही खुलेआम नशे के ऐसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं, तो शहर के बाकी इलाकों में हालात कैसे होंगे।

सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार पंजाब से नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन आए दिन सामने आ रही ऐसी तस्वीरें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के बावजूद युवाओं तक आसानी से नशा पहुंच रहा है, जो चिंता का विषय है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!