Edited By Kalash,Updated: 24 May, 2026 12:01 PM

जालंधर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है।
जालंधर (सुनील): जालंधर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा ही मामला थाना लाम्बड़ा के अधान आते गुप्ता पैलेस के समीप से सामने आया। यहां स्थित मोटरसाइकिल एजेंसी में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। इस संबंध में जैसे ही सुबह एजेंसी संचालक को पता चला और थाना लाम्बड़ा की पुलिस को सूचित किया। एजेंसी के अवनीश सोंधी से इस बारे बात हुई तो उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। वहीं चोर क्या-क्या लेकर गए हैं इस बारे में जांच के बाद सूचना दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here