जालंधर के रिहायशी इलाके में सरेआम रिवॉल्वर लेकर पहुंचे युवक, पहले बजाई Doorbell और फिर... CCTV में कैद हुआ सब

Edited By Kalash,Updated: 02 Jun, 2026 12:29 PM

jalandhar residential area boys roaming with weapons

जालंधर के रिहायशी इलाके में गत रात हड़कंप मच गया।

पंजाब डेस्क : जालंधर के रिहायशी इलाके में गत रात हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार राजा गार्डन कॉलोनी इलाके में गत देर रात 4 संदिग्ध युवक गली में घूमते नजर आए। बताया जा रहा है कि उनके पास रिवॉल्वर थी। यह युवक इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए। सी.सी.टी.वी. में सामने आया है कि एक युवक रिवॉल्वर लेकर एक घर की डोरबेल बजाता है। वहीं जब कोई घर से बाहर नहीं आता तो युवक मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हो सकता है कि उक्त 4 आरोपी किसी व्यक्ति को निशाना बनाने आए हों। रिहायशी इलाके में ऐसे सरेआम हथियार लेकर युवकों का आना सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और युवक की पहचान की जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!