Jalandhar में स्ट्रीट लाइटें ठप्प, यह इलाका डूबा पूरी तरह से अंधेरे में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Apr, 2026 11:44 PM

streetlights out in jalandhar

शहर के लाजपत नगर स्थित वार्ड नं. 30 में पिछले करीब 20 दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छाया हुआ है। इस समस्या को लेकर स्थानीय कौंसलर जसलीन सेठी ने नगर निगम और बिजली विभागों पर सवाल खड़े किए हैं।

जालंधर: शहर के लाजपत नगर स्थित वार्ड नं. 30 में पिछले करीब 20 दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छाया हुआ है। इस समस्या को लेकर स्थानीय कौंसलर जसलीन सेठी ने नगर निगम और बिजली विभागों पर सवाल खड़े किए हैं।

जसलीन सेठी ने कहा कि लगातार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अंधेरे के कारण कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

उन्होंने बताया कि पावर विभाग की ओर से यह दलील दी जा रही है कि नए खंभे लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते यह समस्या आ रही है। हालांकि, कौंसलर का कहना है कि इतने लंबे समय तक लोगों को परेशानी में रखना ठीक नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि एसडीओ से बातचीत करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। कौंसलर ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा कर इलाके में रोशनी बहाल की जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!