पंजाब केसरी के होटल पर हुई कार्रवाई पर बोली बसपा, आप सरकार का रवैया असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक

Edited By Urmila,Updated: 18 Mar, 2026 10:41 AM

bsp spoke about the action taken against punjab kesari group

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्य महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार ने आप सरकार की पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ की गई कार्रवाई को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताया है।

जालंधर (महेश): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्य महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार ने आप सरकार की पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ की गई कार्रवाई को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने कहा कि 'पंजाब केसरी ग्रुप' एक प्रमुख मीडिया संस्थान है। लोगों का इस संस्थान से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। यह संस्थान बिना किसी भेदभाव के अपनी भूमिका निभा रहा है, जिसे आप सरकार चुन-चुनकर निशाना बना रही है। बसपा आप सरकार की इस संस्थान के खिलाफ की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि आप सरकार विपक्षी पार्टियों, मीडिया संस्थानों और आम लोगों को परेशान करने के लिए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है, ताकि कोई भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बोल न सके। पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ आप सरकार की कार्रवाई को लेकर पूरे पंजाब के लोगों में विरोध देखा जा रहा है। लोगों के इस विरोध के आगे सरकार टिक नहीं पाएगी और लोग इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बसपा वर्करों ने एडवोकेट बलविंदर कुमार की लीडरशिप में मंगलवार देर रात तक होटल पार्क प्लाजा के बाहर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि कोई उस पर सवाल न उठाए, जबकि इस डेमोक्रेटिक सिस्टम में सभी को असहमत होने का अधिकार है, जिन्होंने लोगों से मैंडेट लिया है, वे भी लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। इस सरकार ने डेमोक्रेटिक सिस्टम में वोट के जरिए लोगों से मैंडेट लिया है, लेकिन इसका काम गैर-लोकतांत्रिक है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सलविंदर कुमार और बसपा के सीनियर नेता विजय यादव समेत कई नेता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!