Gippy Grewal को मिली जान से मारने की धमकी...Audio मैसेज से मचा हड़कंप

Edited By Kamini,Updated: 17 Mar, 2026 12:35 PM

gippy grewal receives death threat

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल बन गया है। सूत्रों के मुताबिक यह धमकी कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से दी गई है। बताया जा रहा है कि एक ऑडियो कॉल के जरिए गिप्पी ग्रेवाल तक संदेश पहुंचाया गया, जिसमें कड़े लहजे में चेतावनी दी गई है कि मैसेज को  नजरअंदाज न करना... नहीं तो गोलियां चलेंगी...।

यह पहली बार नहीं है जब गिप्पी ग्रेवाल को इस तरह निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं। इस नई घटना के बाद उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!