Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Mar, 2026 11:43 PM

जालंधर कैंट से आम आदमी पार्टी (AAP) की हलका इंचार्ज Rajwinder Kaur Thiyara के खिलाफ पार्टी के अंदर ही विरोध शुरू हो गया है। पार्टी के कई वर्करों और नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
जालंधर : जालंधर कैंट से आम आदमी पार्टी (AAP) की हलका इंचार्ज Rajwinder Kaur Thiyara के खिलाफ पार्टी के अंदर ही विरोध शुरू हो गया है। पार्टी के कई वर्करों और नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
पूर्व ब्लाक प्रधान बचित्र सिंह कुलार ने पार्टी वर्करों के साथ प्रेस में आकर आरोप लगाया कि थियाड़ा वर्करों को लगातार परेशान करती हैं और उनके साथ राजनीतिक खेल खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि थियाड़ा ने कई ब्लाक प्रधानों को उनके पदों से हटवाने का काम किया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जालंधर कैंट हलके में थियाड़ा की कार्यशैली की पूरी तरह जांच होनी चाहिए, क्योंकि उनकी वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है। उनका आरोप है कि जब भी कोई वर्कर अपने मुद्दों को लेकर बात करता है तो उसे धमकाया जाता है।
पूर्व ब्लाक प्रधान का कहना है कि वे और अन्य वर्कर लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन हलका इंचार्ज की कार्यशैली से काफी परेशान हैं। उनका आरोप है कि थियाड़ा इलाके में अपनी तानाशाही चला रही हैं और जो भी वर्कर आवाज उठाता है उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। वर्करों ने कहा कि थियाड़ा की वजह से पार्टी में तनाव का माहौल बन रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हलके में तानाशाही बंद नहीं होती, तब तक वे उनका साथ नहीं देंगे। पार्टी वर्करों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
