Jalandhar में हाईटेक गैंग सक्रिय, चंद मिनटों में खाते से उड़ाए पैसे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Apr, 2026 06:05 PM

high tech gang active in jalandhar

जालंधर के रामा मंडी इलाके में HDFC Bank के ATM पर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां ठगों ने तकनीकी छेड़छाड़ और चालाकी से पीड़ित महिला के खाते से कुछ ही मिनटों में कई बार पैसे...

जालंधर : जालंधर के रामा मंडी इलाके में HDFC Bank के ATM पर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां ठगों ने तकनीकी छेड़छाड़ और चालाकी से पीड़ित महिला के खाते से कुछ ही मिनटों में कई बार पैसे निकाल लिए।

घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने परिजनों के साथ ATM से नकदी निकालने पहुंची। जैसे ही उन्होंने कार्ड मशीन में डाला, न तो पैसे निकले और न ही कार्ड वापस आया। इसी दौरान मशीन पर चिपके एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर ने उन्हें भ्रमित कर दिया।

मौके पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने खुद को मददगार बताते हुए उस नंबर पर कॉल करने की सलाह दी। कॉल के दौरान ठगों ने पीड़ित को बातचीत में उलझाए रखा, जबकि मौके पर मौजूद उनके साथी ने चालाकी से ATM पिन देख लिया। इसके बाद ठगों ने कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से चार बार पैसे निकाल लिए। जब तक पीड़ित परिवार को ठगी का एहसास हुआ, उनके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आ चुके थे। आनन-फानन में कार्ड ब्लॉक कराया गया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 के SHO मौके पर पहुंचे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है, जिनमें से एक युवक लाल रंग की टी-शर्ट में बताया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!