तेज रफ्तार का कहर: Jalandhar में सफारी ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 13 Mar, 2026 10:32 AM

jalandhar accident

लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर स्पीड ब्रेकर होते तो शायद यह हादसा टल सकता था।

जालंधर: काला सघियां रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। तेज रफ्तार में आ रही सफारी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना के समय सड़क किनारे कुछ महिलाएं और एक छोटी बच्ची भी गुजर रही थीं, जो बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे सफारी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना स्थल थाना भार्गव कैंप और थाना डिवीजन नंबर-5 की सीमा में पड़ता है, जिसके कारण शुरुआत में पुलिस में क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में थाना भार्गव कैंप के ड्यूटी अफसर ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की दोनों टांगें बुरी तरह फ्रैक्चर हो गई हैं। मृतक और घायल दोनों की पहचान जल्लोवाल आबादी के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों का कहना है कि काला सघियां रोड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कई बार प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर स्पीड ब्रेकर होते तो शायद यह हादसा टल सकता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!