तेल बाजार पर मंडराया संकट? Petrol Pump मालिकों ने बताई असली स्थिति

Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2026 01:15 PM

petrol diesel crisis

मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजराइल तनाव का असर अब दुनिया भर के तेल बाजार पर भी देखने

खन्ना : मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजराइल तनाव का असर अब दुनिया भर के तेल बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। भारत में भी लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसका प्रभाव पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर खन्ना के पेट्रोल पंप मालिकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खन्ना के अकाल सर्विस स्टेशन के मालिक गगन वालिया ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पंपों पर किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान-इजराइल के बीच चल रहा तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो आने वाले समय में इसका कुछ असर पड़ सकता है, लेकिन अभी तक सप्लाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

उन्होंने बताया कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे HPCL, BPCL और IOCL के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई लगातार जारी है। इसी कारण खन्ना के पेट्रोल पंपों पर लोगों को पेट्रोल और डीजल आसानी से मिल रहा है। गगन वालिया ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से सीधे तौर पर जुड़ी होती हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो इसका असर यहां के रेटों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है और जितनी जरूरत हो उतना ही पेट्रोल या डीजल खरीदें, क्योंकि फिलहाल सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!