Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2026 04:01 PM

कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ...
चंडीगढ़: कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि वह श्री दरबार साहिब आकर पंजाबियों को बेअदबी मामलों में न्याय दिलाने की दी गई गारंटी पर जवाब दें। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में अब तक हुई कार्रवाई और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ केस चलाने के लिए रोकी गई मंजूरी पर भी स्पष्टीकरण मांगा है।
— Pargat Singh (@PargatSOfficial) March 12, 2026
परगट सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को पहली गारंटी यही दी थी कि बेअदबी के मामलों में इंसाफ दिलाया जाएगा। ऐसे में जब केजरीवाल सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आ रहे हैं, तो उन्हें इस पवित्र स्थान पर आकर पंजाबियों को बताना चाहिए कि इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई है।
कांग्रेस विधायक ने केजरीवाल के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पंजाब की जनता को यह भी बताना चाहिए कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में क्या प्रगति हुई है और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ केस चलाने के लिए रोकी गई मंजूरी पर सरकार का क्या रुख है। परगट सिंह ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाबियों को दी गई पहली गारंटी थी, इसलिए अब इस पर स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।