रणजीत  सिंह Encounter मामले में मजीठिया ने घेरी पंजाब सरकार, हाईकोर्ट से की अपील

Edited By Vatika,Updated: 05 Mar, 2026 12:36 PM

ranjit singh encounter case

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था और पुलिस

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था और पुलिस मुठभेड़ों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में सू-मोटो नोटिस लेते हुए पंजाब के एडहॉक डीजीपी को तलब किया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब में बने “जंगल राज” को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान के शासन काल में लोगों का कानून के राज से भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। मजीठिया ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अपील की है कि पंजाब के लोगों को सच्चाई बताने में मदद की जाए। उन्होंने मांग की कि मौजूदा एडहॉक डीजीपी के कार्यकाल के दौरान हुई सभी पुलिस मुठभेड़ों की जांच किसी स्वतंत्र न्यायिक या केंद्रीय एजेंसी से करवाई जानी चाहिए।

हाईकोर्ट ने डीजीपी को किया तलब
गौरतलब है कि रणजीत सिंह एनकाउंटर मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सू-मोटो लेते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को समन जारी किया है। इस मामले की आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!