Punjab : TV पत्रकार पर 'निगरानी' विवाद ने पकड़ा तूल, चरणजीत चन्नी ने घेरी पंजाब सरकार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Feb, 2026 11:34 PM

punjab tv journalist s surveillance controversy escalates charanjit channi att

पंजाब में एक टी.वी. पत्रकार व उसके परिवार के खिलाफ इंटैलीजैंस विभाग का इस्तेमाल किए जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। चन्नी ने एक टवीट जारी करते हुए कहा है कि टीवी के एक पत्रकार सुखविंदर सिंह सिद्धू और उनके परिवार के...

पंजाब डैस्क : पंजाब में एक टी.वी. पत्रकार व उसके परिवार के खिलाफ इंटैलीजैंस विभाग का इस्तेमाल किए जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। चन्नी ने एक टवीट जारी करते हुए कहा है कि टीवी के एक पत्रकार सुखविंदर सिंह सिद्धू और उनके परिवार के खिलाफ इंटेलिजेंस विभाग का इस्तेमाल किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ‘आप’ सरकार इस तरह की रणनीतियों से सच बोलने वाले पत्रकारों की आवाज को दबा नहीं सकती।

बता दें कि उक्त पत्रकार ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पंजाब सरकार के खूफिया विभाग की तरफ से मेरे व मेरे परिवार का लगातार पीछा किया जा रहा है। लगातार मेरे रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पत्रकार का कहना है कि पंजाब सरकार उसे डराने धमकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उन्होंने लगातार पिछले चार सालों से जिस तरह से पंजाब के मुद्दों पर की है, उसके मद्देनजर सरकार ऐसा बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अगले कुछ महीनों में कुछ अन्य पत्रकारों की भी आवाज दबाने की कोशिश में है और आने वाले दिनों में कई तरह की कार्रवाईयां देखने को मिलेंगी। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह किसी से डरने वाले नहीं और आने वाले दिनों में पंजाब के मुद्दों को और जोरशोर से उठाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!