कांग्रेस की CM मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव की मांग, हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

Edited By Vatika,Updated: 11 Mar, 2026 12:12 PM

punjab assembly session

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कांग्रेस विधायक

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कांग्रेस विधायक और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सदन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की कोशिश की। जैसे ही बाजवा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखने की बात कही, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने तुरंत हस्तक्षेप किया।

स्पीकर ने साफ कहा कि यह बात सदन में स्वीकार नहीं की जा सकती और उन्होंने तीन बार “नॉट अलाउड, नॉट अलाउड, नॉट अलाउड” कहकर बाजवा को रोक दिया। इसके बाद सत्तापक्ष की ओर से भी हंगामा शुरू हो गया, जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले प्रताप सिंह बाजवा ने सुखपाल खैहरा के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह कल एक सदस्य के खिलाफ बिना मौका दिए निंदा प्रस्ताव लाया गया, वह सही प्रक्रिया नहीं है और उस सदस्य को पहले अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था।

बाजवा ने सदन में कहा कि पहली बात यह है कि विधानसभा इस तरह का फैसला तुरंत नहीं ले सकती। दूसरी बात यह है कि विपक्ष की ओर से अनुरोध किया गया था कि संबंधित सदस्य को आकर अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी यदि सदन को लगता कि कोई गलती हुई है तो हाउस उस मामले पर फैसला कर सकता था। बाजवा ने यह भी कहा कि कल बिना उस सदस्य को मौका दिए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने स्पीकर से अपील करते हुए कहा कि आज जब वह सदस्य सदन में मौजूद है तो उसे अपनी बात रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!