सुखपाल खैहरा मामले में Live हुए प्रताप बाजवा, CM मान पर भी साधे निशाने

Edited By Vatika,Updated: 10 Mar, 2026 05:35 PM

pratap bajwa live

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। महिलाओं के लिए 1000 रुपए प्रति माह की योजना को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के कारण कांग्रेस के भुलत्थ हलके से विधायक Sukhpal Singh Khaira विवादों में घिर गए।

इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता Partap Singh Bajwa ने कहा कि उनकी सुखपाल खैहरा से बात हुई है और यह टिप्पणी उन्होंने एक यूट्यूबर को कोट करते हुए कही थी। उन्होंने यह भी कहा कि कल सुखपाल खैहरा सदन में आकर खुद इस पर स्पष्टीकरण देंगे। बाजवा ने कहा कि यूट्यूबर ने भी सामान्य तौर पर बात कही थी और किसी खास वर्ग का नाम नहीं लिया था, इसलिए इस तरह की टिप्पणियों से बचना चाहिए।

CM मान की टिप्पणी पर भी दिया बयान
बाजवा ने कहा कि इस पूरे मामले का जवाब सदन में सुखपाल सिंह खैहरा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भी अपने कॉलेज के दिनों का किस्सा सुनाते हुए महिलाओं पर टिप्पणी की थी, जिसे अपमानजनक माना गया। इसके बावजूद खैहरा के ट्वीट को लेकर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!